भारत के दौरे पर वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम, गया एयरपोर्ट पर CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत, राष्ट्रपति-पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम अपने तीन दिवसीय भारत के दौरे पर मंगलवार की सुबह गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे।

भारत के दौरे पर वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम, गया एयरपोर्ट पर CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत, राष्ट्रपति-पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Image Slider
Image Slider
Image Slider

गयाजी: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम अपने तीन दिवसीय भारत के दौरे पर मंगलवार की सुबह गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के साथ अपने 80 सदस्यीय उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ भारत के दौरे पर हैं....

महाबोधी मंदिर में की पूजा अर्चना

राष्ट्रपति तो लाम और उनका शिष्टमंडल गया एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से बोधगया पहुंचे और सीधे महाबोधी मंदिर गए। वहां उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति तो लाम के साथ वियतनाम का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। उन्होंने महाबोधि मंदिर परिसर में कुछ समय ध्यान किया और बौद्ध परंपराओं के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। वियतनाम में भी भगवान बुद्ध के प्रति विशेष श्रद्धा होने के कारण बोधगया का खास धार्मिक महत्व है।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त

वियतनाम के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई थी, जबकि मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं की सघन जांच की गई। उनके दौरे को लेकर शहर में साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को दुरुस्त किया गया है। विदेशी प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

6 मई को राष्ट्रपति भवन में होगा स्वागत

6 मई को सुबह 9 बजे उनका औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। इसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक होगी।  इसके बाद समझौतों (MOU) पर साइन किए जाएंगे। इसके अलावा भी दिल्ली में उनके कई कार्यक्रम होंगे।